{"_id":"cd90b3a767d30d5c87918a091e377e1d","slug":"si-arrested-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामबन की घटना में सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामबन की घटना में सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार
जम्मू/ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2013 03:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों जम्मू कश्मीर के गूल में हुई हिंसा के दौरान गोली चलाने वाले सब इंस्पेक्टर मोहम्मद अफजल वानी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
गूल थाने में अफजल के खिलाफ आरपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कराया गया था। उससे पूछताछ की जा रही है।
उधर, राज्य मानवाधिकार आयोग ने रामबन घटना पर कड़ा संज्ञान लिया है। आयोग ने राज्य के गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक, मंडलायुक्त, डीसी रामबन और एसएसपी को नोटिस जारी कर घटना की विस्तृत एवं तथ्यों पर आधारित रिपोर्ट 31 जुलाई तक पेश करने के आदेश दिए हैं।
रविवार को गूल के डाकबंगला में एक बैठक आयोजित की गयी थी। जिसमें सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार करने का मुद्दा उठा था। इस बात पर लोग दो गुटों में बंट गए थे। एक गुट ने बैठक का विरोध करते हुए डाकबंगले पर पथराव कर वाहन और इमारत को क्षति पहुंचाई थी।
विज्ञापन