{"_id":"573e8a3d4f1c1bf957ac7a86","slug":"scientists-had-feared-devastating-earthquake-could-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैज्ञानिकों की चेतावनी, जम्मू-कश्मीर में आ सकता है 8 की तीव्रता का विनाशकारी भूकंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैज्ञानिकों की चेतावनी, जम्मू-कश्मीर में आ सकता है 8 की तीव्रता का विनाशकारी भूकंप
एजेंसी/वाशिंगटन
Updated Fri, 20 May 2016 11:46 AM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में रिक्टर स्केल पर आठ या उससे ज्यादा की तीव्रता वाला भूकंप आ सकता है। अगर यह आशंका सच हुई, तो ये भूकंप लाखों जिंदगियां लील सकता है। अमेरिकी अध्ययनकर्ताओं ने हाल ही में हिमालयी क्षेत्र की मैपिंग कर जुटाए गए डेटा के आधार भूकंप की आशंका जताई है। दरअसल वैज्ञानिकों को जम्मू-कश्मीर में रियासी फॉल्ट के बारे में पता है, लेकिन उन्हें नहीं लगा था कि यह खतरा बन सकता है।
विज्ञापन
अमेरिका की ऑरेगन यूनिवर्सिटी के पीएचडी अध्ययनकर्ताओं ने यह अध्ययन किया। उन्होंने मैपिंग के दौरान पाया कि रियासी फॉल्ट ने कुछ समय से दबाव बनाना शुरू कर दिया है। इससे यह आशंका पैदा हो गई है कि जब यह फॉल्ट दबाव छोड़ेगा अथवा सरकेगा, तो इससे भीषण भूकंप आ सकता है। मुख्य अध्ययनकर्ता यन्न गैविलोत ने बताया कि हमने यह जांचा कि पिछले हजारों सालों में रियासी फॉल्ट कितना खिसका है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पिछले कई सालों से यह फॉल्ट खिसका नहीं है, जिसकी वजह से कोई बहुत ज्यादा खतरनाक भूकंप आने की आशंका पैदा होती है। पैविलोत ने बताया कि यहां के मठों से प्राप्त किए गए प्राचीन रिकॉर्डों से पता चला है कि यहां जमीन कई हजाराें साल पहले खिसकी थी। इसका मतलब यह है कि अब अगर भूकंप आएगा, तो वह काफी विनाशकारी होगा।
विज्ञापन