{"_id":"04b81d4457eea61a41d18dc78dbdf860","slug":"rape-mms-uploaded-on-internet","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी ने रेप कर बनाया अश्लील एमएमएस, इंटरनेट पर डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी ने रेप कर बनाया अश्लील एमएमएस, इंटरनेट पर डाला
पुंछ/ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2013 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले की पुलिस ने एक युवती का अश्लील एमएमएस बनाने के आरोप में सेना के एक जवान पर धारा 376 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को जिले में एक व्यक्ति ने थाने में अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के बाद, उसका अश्लील एमएमएस बनाये जाने और इंटरनेट पर अपलोड करने की शिकायत दर्ज करायी है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने एमएमएस को कई लोगों के बीच भी बांटा है। शिकायत के बाद हरकत में आयी पुलिस ने एसएसपी शमशीर हुसैन के निर्देश पर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
छानबीन में पता चला कि युवती के साथ दुष्कर्म और एमएमएस असम में तैनात सेना का जवान दरादुलियां (पुंछ) निवासी गुरमेल सिंह ने बनाया है। थाना प्रभारी संजीव सिंह सलाथिया ने बताया कि जवान छुट्टियों में घर आया था और पांच दिन पहले छुट्टियां बीताकर वह ड्यूटी पर चला गया है।
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल भी करवाया है।
गौरतलब हो कि इससे पहले भी कई बार क्षेत्र में एमएमएस बनाए जाने का मामला आया था, लेकिन यह पहला मामला जिसमें प्राथमिकी दर्ज हुई है। इससे पहले राजोरी में भी इस तरह का मामला प्रकाश में आ चुका है।