फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   young died in a road accident in Kuwait

राजोरी के युवक की कुवैत में सड़क हादसे में मौत

Sun, 03 Apr 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/राजोरी
ब्यूरो,अमर उजाला/राजोरी Updated Sun, 03 Apr 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
young died in a road accident in Kuwait
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

जिले की कोटरंका सब डिवीजन के खा जमोला क्षेत्र के एक युवक की कुवैत में सड़क हादसे में मौत हो गई। यह सूचना मिलते ही युवक के परिवार के साथ पूरे इलाके में मातम का माहौल है।

विज्ञापन


युवक के परिवार वालों ने भारत सरकार से उसके शव को घर लाने के लिए कुवैत की सरकार से बात करने की मांग की है। मृत युवक के भाई जीत सिंह ने बताया कि उनका भाई रामपाल (24) पुत्र सूरज राम करीब दो माह पहले कुवैत चला गया था।
विज्ञापन


31 मार्च को एक दर्दनाक सड़क हादसे में उसकी कुवैत में ही मौत हो गई है। परिवार अपने बेटे के अंतिम दर्शन करने और उसका अंतिम संस्कार अपने ही पैतृक गांव में करने के लिए बेताब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है और परिवार हर हाल में अपने बेटे का शव देखना चाहता है। मृत युवक के भाई ने डीसी राजोरी व राज्यपाल से उसके शव को उन्हें सौंपने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed