{"_id":"61db25a058be481d2d24b1e5","slug":"weather-rajouri-news-jmu251578698","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी और बारिश थमने के बाद रविवार को खिली धूप लोगों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी और बारिश थमने के बाद रविवार को खिली धूप लोगों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन
राजोरी के पहाड़ी इलाकों मे बर्फ हटाती मशीन
- फोटो : RAJOURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। बर्फबारी का सिलसिला शनिवार रात को थम गया। रविवार को तेज धूप निकलने से जहां एक तरफ लोगों ने राहत की सांस तो ली, लेकिन लोगों को अभी भी कई तरह की बुनियादी सुविधाओं का टोटा होने के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जिले भर के विभिन्न इलाकों में खासकर बिजली कटौती और पानी की किल्लत लोगों मे हाहाकार मचा रखा है। शहर के विभिन्न वार्डों और जिले के दूरदराज के इलाकों में रविवार को भी लोगों को पानी की आपूर्ति नहीं पहुंच पाई और बिजली आपूर्ति जिले भर में पूरी तरह से बहाल नहीं की जा सकी। हालांकि बिजली पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं बहाल करने के लिए संबंधित विभाग के कर्मचारी युद्धस्तर पर काम कर रहे। अभी भी लोग सुविधा से वंचित है। वहीं रविवार को भी जिले के दूरदराज के कई इलाके जहां भारी बर्फबारी हुई थी। बर्फबारी वाले इलाकों में बर्फ हटाने के लिए प्रशासन ने मशीनों का भी प्रयोग किया, लेकिन फिर भी सभी क्षेत्रों में बर्फबारी हटाकर सड़क कनेक्टिविटी को बहाल नहीं किया जा सका।
-------
पहाड़ी इलाकों में लोगों ने बर्फबारी में किए मजे
रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते और जिले के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए राजोरी शहर व आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोगों ने पहाड़ी क्षेत्रों का दौरा किया और बर्फबारी में आनंद उठाया। राजोरी शहर से कई लोगों ने अपने बच्चों के साथ बुद्धल, कंडी रोड स्थित रेहान मुनर्गाला का दौरा किया और थन्नामंडी के शाहदरा शरीफ की पवित्र जियारत एवं डीकेजी इलाके में पहुंचे और बर्फबारी में खेलकूद कर मजे किए।
विज्ञापन
पांच दिन बाद बारिश के थमते ही लोगों ने ली राहत की सांस
सुंदरबनी। उपजिला तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में पांच दिन तक बारिश के जारी रहने के बाद रविवार को सुबह बारिश थमने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि पांच दिन से लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में चरमराई बिजली व्यवस्था पूरी तरह से बहाल नहीं हो पाई। रविवार सुबह बारिश थमने के बाद लोगों ने मवेशियों के लिए चारा तथा अपने लिए जरूरी सामान की खरीदारी की। वहीं बारिश के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है। क्योंकि सब्जियों, गेहूं तथा सरसों की फसल के खेतों में पानी भर गया है, जिससे फसलों को नुकसान होने की आशंका है। अगर दो तीन दिन के अंदर और बारिश हो जाती है तो किसानों को नुकसान होने की चिंता सताने लगी है। संवाद