फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   vacf board president visit rajauri

Rajouri News: वक्फ बोर्ड जम्मू-कश्मीर की अध्यक्ष ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण

Mon, 15 Jul 2024 05:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Mon, 15 Jul 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
vacf board president visit rajauri
वार्षिक उर्स की व्यवस्थाओं की समीक्षा की
विज्ञापन


संवाद न्यूजएजेंसी


राजोेरी। जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष डॉ. दरख्शां अंद्राबी ने जियारत बाबा गुलाम शाह बादशाह शाहदरा शरीफ थन्नामंडी का दौरा किया। राजोेरी पहुंचने पर एसडीएम थन्नामंडी आबिद हुसैन ने उनका स्वागत किया।
दौरे के दौरान अध्यक्ष डॉ. अंद्राबी ने जियारत में एक छात्रावास, गेस्ट हाउस और मरम्मत कार्यों सहित आवश्यक सुविधाओं के चल रहे निर्माण की समीक्षा की। उन्होंने वक्फ बोर्ड के अधिकारियों और प्रबंधन को इन परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए तेजी लाने के निर्देश जारी किए। बुनियादी ढांचे के विकास की देखरेख के अलावा चेयरपर्सन अंद्राबी ने 16 और 17 जुलाई, 2024 को आयोजित होने वाले बाबा गुलाम शाह बादशाह के आगामी वार्षिक उर्स की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। एसडीएम थन्नामंडी ने चेयरपर्सन को दरगाह पर वार्षिक उर्स के लिए उपमंडल प्रशासन की ओर से की जाने वाली व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

चेयरपर्सन ने जियारत बाबा गुलाम शाह बादशाह शाहदरा शरीफ में सुविधाओं को बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। जम्मू और कश्मीर में सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक परंपराओं को संरक्षित करने और बढ़ावा देने के लिए वक्फ बोर्ड की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। शाहदरा शरीफ के दौरे के दौरान चेयरपर्सन के साथ सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट थन्नामंडी आबिद हुसैन, वक्फ बोर्ड राजोरी के अधिकारी और जियारत शाहदरा शरीफ का प्रबंधन मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed