{"_id":"575089b04f1c1b6a79109a00","slug":"uttar-pradesh-students-come-in-rajouri","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश के छात्र सेना के जवानों से हुए रूबरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश के छात्र सेना के जवानों से हुए रूबरू
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Fri, 03 Jun 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना में वैकेंसी
- फोटो : DEMO Pics
राजोरी स्थित सेना की ऐस ऑफ स्पेड डिविजन द्वारा विद्यार्थियों को एलओसी पर ले जाया गया, जहां उन्हें एलओसी पर जवानों से भेंट कर कई अहम जानकारियां प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया गया। यूपी के विद्यार्थियों को शहर में चल रहे सेना के स्कूल के विद्यार्थियों के साथ भेंट करने का अवसर भी दिया गया। इस दौरान एक वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बाहरी राज्य के बच्चों व स्थानीय स्कूल के बच्चों ने बडे़ उत्साह के साथ भाग लिया।
विज्ञापन
सेना द्वारा आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी संस्कृति की झलक दिखलाते हुए सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। यूपी के बच्चों ने सेना का आभार प्रकट किया। यूपी के बच्चों ने बताया कि जम्मू कश्मीर राज्य के बारे में वह खबरों में सुना व देखा करते थे और अब उन्हें सब कुछ अपनी आंखों से देखने का अवसर मिला है, जिसे वह कभी नहीं भूल पाएंगे।
विज्ञापन