फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   training

महिला सशक्तिकरण नोड में ट्रिपल लेयर्ड फेस मास्क का निर्माण कर रही महिलाए

विज्ञापन
training
राजोरी। सेना ने सद्भावना पहल के तहत जिले के हुबी और समोट में महिला सशक्तिकरण नोड में ट्रिपल लेयर्ड फेस मास्क का निर्माण किया है। इस नोड में गरीब परिवारों को महिलाएं मास्क बना कर रोजगार चला रही है। कोविड-19 महामारी के खिलाफ अपनी लड़ाई में सेना नागरिक प्रशासन का पूरा समर्थन कर रही है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं सेना की इस पहल से जहां एक तरफ गांव के गरीब लोगों को सस्ते दाम पर 3 लेयर वाले बेहतर मास्क उपलब्ध हो रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर इससे बेरोजगार महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। महिला सशक्तिकरण नोड में काम करने वाली महिलाओं का मानना है कि सेना की इस पहल से उन्हें एक सम्मानजनक जीवन व्यतीत करने मे मदद मिल रही है। साथ ही वो महंगाई के जमाने में घर कर खर्चा चलाने में पति की मदद कर रही हैं। महिला सशिक्तकरण नोड में जो महिलाएं काम करके अपनी आजीविका चला रही हैं उन्होंने बताया कि मास्क बनाने के लिए मशीनें और कच्चा माल और अन्य सामग्री भी सेना ही प्रदान कर रही है, लेकिन इसका सारा लाभ गरीब महिलाओं को मिल रहा है। उन्होंने सेना के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि सेना ने उन्हें समाज में और परिवार में सम्मान दिलाया है और हमें अपने पैरों पर खडे़ होने में मदद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed