फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   NHM Employees' Association President collapses; administered glucose at the protest site itself.

Rajouri News: बेहोश होकर गिरे एनएचएम कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष, धरना स्थल पर ही चढ़ा ग्लूकोज

विज्ञापन
NHM Employees' Association President collapses; administered glucose at the protest site itself.
पुंछ के राजा सुखदेव सिंह अस्पताल में मची अफरा-तफरी, महिला कर्मचारी फूट-फूटकर रोने लगीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों के प्रदर्शन के दौरान सोमवार को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल परिसर में उस समय हड़कंप मच गया।जब धरना प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते हुए एनएचएम एंपलाइज एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सज्जाद अहमद अचानक बेहोश हो कर गिर पड़े। इसके बाद महिला कर्मचारी फूट-फूटकर रोने लगीं। धरना स्थल पर ही कर्मचारी नेता को ग्लूकोस चढ़ाया गया, तब उनकी तबीयत में सुधार आया।
सोमवार को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल परिसर में धरना-प्रदर्शन चल रहा था। इसी बीच नारेबाजी करते समय एसोसिएशन के अध्यक्ष सज्जाद अहमद बेहोश हो गए। सज्जाद के गिरते ही उनके साथ पिछले छह दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहीं महिला कर्मचारियों की आंखों से आंसू फूट पड़े। धरना स्थल पर अफरा तफरी जैसा माहौल बन गया।
विज्ञापन

महिला कर्मचारियों ने रोते हुए स्वास्थ्य मंत्री सकीना ईट्टू से एनएचएम कर्मचारियों पर तरस खाने की अपील की। कहा कि जब हमने सुना कि एक महिला हमारी स्वास्थ्य मंत्री बनीं हैं तो हम बहुत खुश हुए लेकिन हमें क्या पता था कि वह हमारे बारे में कुछ नहीं सोचेंगी। वहीं बेहोश होकर गिरे सज्जाद अहमद को वहीं धरना स्थल पर ही ग्लूकोस चढ़ाया गया और करीब डेढ़ घंटे बाद जब उनकी स्थिति सामान्य हुई तो प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए देर शाम तक प्रदर्शन जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed