फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Three teenagers who left home for school in Rajouri go missing

Jammu: राजोरी में घर से स्कूल के लिए निकले तीन छात्र लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई जल्द तलाशने की गुहार

Sun, 23 Nov 2025 01:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 23 Nov 2025 01:21 AM IST
सार

तीनों किशोर शनिवार सुबह करीब 9 बजे स्कूल की यूनिफॉर्म में घर से निकले थे। शाम को जब वे घर नहीं लौटे तो परिवारों ने स्कूल में पूछताछ की, तब पता चला कि वे तीनों स्कूल आए ही नहीं। इसके बाद अभिभावकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन
Three teenagers who left home for school in Rajouri go missing
demo - फोटो : संवाद

विस्तार

राजोरी जिले के गांव सरानू से स्कूल गए तीन छात्र शनिवार को रहस्यमय हालात में लापता हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। लापता हुए किशोरों में शादाब अहमद (9वीं कक्षा), इसरार अहमद (11वीं कक्षा) और महताब अहमद (10वीं कक्षा) हैं। तीनों गांव के वार्ड नंबर 7 के निवासी हैं और ढांगरी स्थित सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ते हैं।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, तीनों किशोर शनिवार सुबह करीब 9 बजे स्कूल की यूनिफॉर्म में घर से निकले थे। शाम को जब वे घर नहीं लौटे तो परिवारों ने स्कूल में पूछताछ की, तब पता चला कि वे तीनों स्कूल आए ही नहीं। इसके बाद अभिभावकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


लापता बच्चों के पिता राशिद मेहमूद, तालिब हुसैन और अल्ताफ हुसैन ने पुलिस थाने में आवश्यक कार्रवाई की गुहार लगाई है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और तीनों किशोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed