{"_id":"5a62aa160522772b39df68b2058fbe30","slug":"theft-in-the-teacher-s-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने शिक्षक के घर में लगाई सेंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने शिक्षक के घर में लगाई सेंध
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2015 07:02 PM IST
विज्ञापन
जिले की बुद्धल तहसील के अंतर्गत पड़ने वाले दूरदराज के गांव गुंदा में चोरों ने एक शिक्षक के घर में सेंध लगाई। जानकारी के अनुसार सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को शिक्षक राज कुमार किसी की शादी में रियासी गए हुए थे।
विज्ञापन
चोरों ने रात में घर में सेंध लगाते हुए बंदूक सहित अन्य सामान चुरा लिया। शिक्षक द्वारा पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार मंगलवार सुबह जब वह घर पहुंचा तो पाया कि मुख्य द्वार पर लगा ताला टूटा है।
विज्ञापन
घर के भीतर देखने पर पाया गया कि घर में रखी वीडीसी बंदूक, नकदी, स्कूल का रिकार्ड, प्रेशर कूकर और कुछ अन्य सामान चुरा लिया है। शिक्षक की लिखित शिकायत पर खवास थाना पुलिस ने मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने घर से फिंगर प्रिंट के अलावा अन्य सबूत इकट्ठे कर लिए हैं।
विज्ञापन