फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   The performance of students on the poor state of the road

सड़क की खस्ता हालत पर छात्रों का प्रदर्शन

Thu, 09 Oct 2014 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी Updated Thu, 09 Oct 2014 12:56 AM IST
विज्ञापन
The performance of students on the poor state of the road

राजोरी के सरकारी पीजी कालेज और जिला अस्पताल की खस्ता हालत पर आए दिन लोग रोष प्रकट करते रहते हैं। इसी सड़क की जल्द मरम्मत की मांग के लिए बुधवार को सरकारी पीजी कालेज के विद्यार्थियों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

इस अवसर पर कालेज प्रधान नदीम मीर ने जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि वह सड़क की मरम्मत करवाने के लिए जल्द कदम उठाएं।

यही सड़क शहर को जिला अस्पताल के साथ- साथ दरहाल, थन्नामंडी, धनोर आदि कई क्षेत्रों से जोड़ती है। जगह-जगह पड़े बड़े-बड़े गड्ढों से वाहनों का चलना तो दूर पैदल चलना भी संभव नहीं है। करीब चार महीने पहले पीएमजीएसवाई द्वारा सड़क पर तारकोल डाला गया था। हल्की गुणवत्ता वाला तारकोल डालने का आरोप लगाते हुए गुज्जर एवं बक्रवाल स्टूडेंट यूनियन के प्रधान गुफ्तार अहमद चौधरी ने कहा कि विभाग द्वारा जिस ठेकेदार को सड़क पर तारकोल डालने का कार्य दिया गया था, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


कुछ ही महीनों में तारकोल उखड़ जाने से सड़क पर गड्ढे पड़ गए हैं। जिला अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों और कालेज विद्यार्थियों को खस्ता हाल सड़क से बहुत दिक्कतें पेश आ रही हैं। वहीं उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत कर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed