फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   The peace prayer of Goddess Durga

मां दुर्गा से सुख-शांति की प्रार्थना

Sat, 28 Mar 2015 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/राजोरी
अमर उजाला ब्यूरो/राजोरी Updated Sat, 28 Mar 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
The peace prayer of Goddess Durga
दुर्गा अष्टमी पर शुक्रवार को घर-घर कन्या पूजन किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर पिछले सात दिनों से व्रत रख कर मां भगवती की पूजा करने वाले अधिकतर भक्तों ने अपने घरों में कन्याओं को बुला कर उनका पूजन किया।

भक्तों ने दान दक्षिणा देते हुए मां से आशीर्वाद मांगा। कन्या पूजन का यह क्रम दिन भर चलता रहा। वहीं देर शाम अपने घरों में नवरात्र की अखंड ज्योति जलाने वाले और खेती बोने वाले भक्त उन्हें विसर्जित करने के लिए पुलस्त नदी पहुंचे।


जहां खेती एवं ज्योति विसर्जित करते हुए मां दुर्गा से सुख शांति की प्रार्थना की। चैत्र नवरात्र में दुर्गा अष्टमी पर कई मंदिरों में यज्ञ एवं भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

 
मेंढर तहसील में अष्टमी पर कन्या पूजन किया गया। नवमी तिथि लगने से पहले घरों और मंदिरों में बीजी माता की खेती को जल विसर्जित कर दिया गया।

पूरे नवरात्र के दौरान हर मंदिर में पूजा पाठ चलता रहा। श्रीराम मंदिर में पूरे नवरात्र पाठ चलता रहा, जिसका भोग रामनवमी के दिन शनिवार को पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed