{"_id":"57001a524f1c1bf201f001c6","slug":"teenager-killed-by-lightning","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से किशोरी की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला/राजोरी
Updated Sun, 03 Apr 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
बादल
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की कोटरंका सब डिवीजन की पीड़ी तहसील के धार साकरी गांव में बिजली गिरने से 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार उक्त क्षेत्र में शनिवार की शाम को मूसलाधार बारिश व ओले गिरने के साथ आसमानी बिजली की गड़गड़ाहट शुरू हो गई। कुछ लोग अपने मवेशियों के साथ खुले आसमान के नीचे थे।
इसी बीच आसमान से बिजली गिरने से किशोरी मंशा बेगम पुत्री गुलाम नबी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं किशोर जावेद इकबाल (13) पुत्र बाग हुसैन, मोहम्मद तुफेल (35) पुत्र जुम्मा और बाग हुसैन पुत्र वली मोहम्मद भी बिजली की चपेट में आकर झुलस गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने उन्हें पुलिस की मदद से कोटरंका के उप जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डाक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनीस अहमद के अनुसार उपचाराधीन तीनों की हालत खतरे से बाहर है।