{"_id":"51e253f51b76caaff5d8f72cf79a7d1c","slug":"students-will-learn-advanced-techniques-of-net-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र जानेंगे नेट की आधुनिक तकनीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र जानेंगे नेट की आधुनिक तकनीक
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Sat, 28 Feb 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय में शुक्रवार को छात्रों को इंटरनेट की आधुनिक तकनीक से अवगत करवाने के लिए दो दिवसीय वर्कशाप का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विवि के नेशनल नॉलेज नेटवर्क द्वारा शुरू की गई वर्कशाप का उद्घाटन उप कुलपति प्रो. आईए हमाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर उप कुलपति ने बताया कि विवि का नेशनल नॉलेज नेटवर्क करीब दो सौ विद्यार्थियों को कंप्यूटर नेटवर्क के बारे में ट्रेनिंग प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन
इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को वायरलेस कंप्यूटर नेटवर्क के बारे में बताने के अलावा इस क्षेत्र में आधुनिक तकनीक बारे में भी जानकारियां दी जा रही है।
वहीं नेशनल नॉलेज नेटवर्क के आयोजन सचिव एवं नोडल अधिकारी डाक्टर संजय जम्वाल ने बताया कि दूरसंचार सेवा प्रदाताओं, शिक्षा और अनुसंधान संस्थानों के साथ व्यापक विचार-विमर्श करने के बाद ही नेशनल नालेज नेटवर्क का डिजाइन तैयार किया गया है।
विज्ञापन