फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Students of the college campus cleanup

छात्रों ने की कालेज परिसर में सफाई

Wed, 31 Dec 2014 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Wed, 31 Dec 2014 01:03 AM IST
विज्ञापन
Students of the college campus cleanup
थन्नामंडी क्षेत्र के सरकारी डिग्री कालेज में आयोजित विंटर एनएसएस शिविर में विद्यार्थियों ने मंगलवार को कालेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया और पौधे भी रोपे।
विज्ञापन


दस दिवसीय इस शिविर में छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं। कालेज के एनएसएस इकाई के इंचार्ज प्रो. सलीम राथर ने बताया कि विंटर वेकेशन एनएसएस कैंप में विद्यार्थियों ने अपने कालेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया।
विज्ञापन


इसके तहत छात्र-छात्राओं ने अपने कालेज परिसर में साफ-सफाई की। इसके बाद कालेज परिसर में पौधरोपण अभियान के तहत सैकड़ों नए पौधे लगाए गए। राथर के अनुसार, शिविर में अन्य पाठ्यक्रम गतिविधियों को बढ़ावा देने के मकसद से क्विज प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता के अलावा निबंध लेखन के साथ-साथ कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। बीएससी पार्ट तीन की छात्रा हिना मीर ने बताया कि वह इस शिविर से बहुत कुछ नया सीख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed