{"_id":"5df53ffd8ebc3e881d0f8d21","slug":"snoe-fall-rajouri-news-jmu199319842","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः बर्फबारी के बाद निकली हल्की धूप, लोगों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः बर्फबारी के बाद निकली हल्की धूप, लोगों ने ली राहत की सांस
Sun, 15 Dec 2019 11:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी जिले के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में तेज बारिश के बाद रविवार को धूप खिली। इससे लोगों को राहत जरूर मिली, लेकिन ठंड का प्रकोप जरी रहा। सुबह काले बादल छाए रहे। धूप निकलने से सर्दी से राहत मिली।
विज्ञापन
उधर जिले के पहाड़ी इलाके बुद्धल, थन्नामंडी, दरहाल व कोटरंका आदि में भी हल्की धूप खिली। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद जनजीवन प्रभावित रहा है। बर्फ के साथ कोहरे वाली सर्द हवा चलने से जीना मुहाल रहा। पहाड़ी इलाकों में ठंड के चलते लोगों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
बीते दो दिन हुई बर्फबारी व बारिश के चलते कई इलाकों का संपर्क जिले से कटा रहा। राजोरी से बीजी, राजोरी से थन्नामंडी, कोटरंका से बुद्धल, खवास, त्रियाठ, बडाल, झलेरी आदि सड़कों पर यातायात ठप रहा। लोगों को पैदल ही यात्रा करनी पड़ी। इस बीच राशन की किल्लत भी लोगों को सताने लगी। यदि जल्द ही सड़क संपर्क सुचारू नहीं बनाया गया तो लोगों को खानपान की दिक्कतें भी उठानी पड़ सकती हैं।
विज्ञापन