फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Security tight for the visit of Prime Minister Modi

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के लिए सुरक्षा कड़ी

Mon, 08 Dec 2014 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Mon, 08 Dec 2014 01:26 AM IST
विज्ञापन
Security tight for the visit of Prime Minister Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को राजोरी में चुनाव प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री की रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा की जिला इकाई ने कमर कस ली है। रविवार को शहर और आसपास के क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को मोदी की रैली में पहुंचने के लिए कहा।
विज्ञापन


इस अवसर पर भारतीय जनता महिला मोर्चा की महिला कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंच कर महिलाओं और युवतियों को मोदी की रैली में भाग लेने की अपील की। उधर, दौरे को देखते हुए सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से चौकसी बढ़ा दी है। हर वाहन की जांच पड़ताल के बाद ही उसे शहर में दाखिल होने दिया जा रहा है।
विज्ञापन

 
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम शर्मा ने बताया कि प्रधान मंत्री जिले में चार विस सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत को सुनिश्चित बनाने के लिए राजोरी में 13 दिसंबर को एक विशाल जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। शर्मा ने बताया कि उन्हें भाजपा की उच्च कमान से निर्देश मिले हैं कि वह घर घर जाकर लोगों को मोदी की रैली के बारे में जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष विबोध गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री की विशाल रैली को लेकर भाजपा की जिला इकाई कड़ी मेहनत कर रही है।  राज्य में भाजपा के मिशन 44प्लस में सफलता प्राप्त करना और राज्य की जनता को कुशासन, भ्रष्टाचार, मंहगाई और राजवंश शासन से मुक्ति दिलाना ही भाजपा की प्राथमिकता है।
 
वहीं इस संबंध में राजोरी के एसएसपी ने बताया कि प्रधान मंत्री की रैली को लेकर अभी कोई स्थान निधारित नहीं किया जा सका है। फिर भी पुलिस इसे लेकर पूरी तरह से सतर्क है। प्रधानमंत्री की रैली के दौरान व उससे पहले किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घटे और न ही कोई आतंकी घटना हो इसे लेकर पुलिस पूरी तरह से तैयार है।


शहर के साथ-साथ जम्मू-पूंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हर वाहन की जांच पड़ताल के बाद ही उसे शहर में दाखिल होने दिया जा रहा है। रात के समय भी शहर में पुलिस और सीआरपीएफ की गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed