फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   School children out rally

स्कूली बच्चों ने निकाली रैली

Sun, 21 Dec 2014 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Sun, 21 Dec 2014 01:13 AM IST
विज्ञापन
School children out rally
मेंढर तहसील के गांव मूरी गुरसाई स्थित सरकारी स्कूलों के बच्चों ने शनिवार को तंबाकू विरोध रैली निकाली। लोगों को धूम्रपान से दूर रहने का आह्वान करते हुए तंबाकू से होने वाले कैंसर जैसे रोगों के प्रति जागरूक किया। गांव मूरी गुरसाई के हायर सेकेंडरी स्कूल में स्कूल प्रशासन की तरफ से तंबाकू से होने वाली हानियों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

 
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्कूल के प्रिंसिपल और कार्यकारी जोनल शिक्षा अधिकारी मोहम्मद सदीक ने बच्चों एवं अन्य लोगों से धूम्रपान से दूर रहने का आग्रह किया। इस अवसर पर कई वक्ताओं ने धूम्रपान एवं तंबाकू सेवन से होने वाले कैंसर जैसे गंभीर रोगों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


जिसके उपरांत स्कूली बच्चों ने तंबाकू विरोधी रैली शुरू निकाली, जिसे शिक्षा अधिकारी ने झंडी दिखाई। स्कूल से शुरू हुई रैली विभिन्न क्षेत्रों से होती स्कूल में संपन्न हुई। रैली के दौरान छात्र-छात्राएं हाथों में तख्तियां और बैनर पकडे़ हुए थे, जिसमें तंबाकू सेवन न करने एवं धूम्रपान से दूर रहने के नारे लिखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed