फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Rajouri, sniper attack

Rajouri News: राजोरी के कलाल में पाकिस्तान का स्नाइपर हमला, एक जवान घायल

विज्ञापन
Rajouri, sniper attack
-एक हफ्ते में दूसरी बार संघर्ष विराम तोड़ा, गश्ती दल को बनाया निशाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नौशेरा। पाकिस्तान ने एक बार फिर कायराना हरकत की है। राजोरी जिले में एक हफ्ते में दूसरी बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। केरी सेक्टर में भारतीय सेना के गश्ती दल पर गोलीबारी के बाद अब नौशेरा सेक्टर में स्नाइपर हमला किया है। इसमें गोली लगने से गश्ती दल का एक जवान घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के अनुसार, सेना के जवान सोमवार को नौशेरा सेक्टर के कलाल में गश्त कर रहे थे। दोपहर बाद करीब 2.40 बजे पाकिस्तान की ओर से गश्ती दल को निशाना बनाकर स्नाइपर हमला किया गया। गोली लगने से एक जवान घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार देकर हवाई मार्ग से सैन्य अस्पताल 150 जीएच राजोरी शिफ्ट किया गया। घायल जवान की पहचान हवलदार पूरन सिंह, 4 कुमाऊं (कलाल बटालियन) के रूप में बताई जा रही है। वहीं, हमले के बाद सुरक्षाबल अलर्ट पर हैं।
विज्ञापन

हालांकि, इस हमले को लेकर सेना की ओर से अभी आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। बता दें कि जिले के केरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा से सटे बारतगाला में आठ फरवरी को भी पाकिस्तानी सेना ने गश्त कर रहे भारतीय जवानों पर गोलीबारी की थी। मुंहतोड़ जवाब दिए जाने पर पाकिस्तान ने गोलीबारी बंद कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2020 में जेसीओ हुए थे बलिदान
केरी सेक्टर में पाकिस्तान ने 2 सितंबर 2020 को गोलीबारी की थी। इसमें सेना के जेसीओ बलिदान हो गए थे। इससे पहले नौशेरा में अगस्त 2020 में पाकिस्तान की गोलीबारी में जवान बलिदान हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed