फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Rajouri-Poonch in Pathankot on high alert after terrorist attacks

पठानकोट में आतंकी हमले के बाद राजोरी-पुंछ में हाई अलर्ट

Sun, 03 Jan 2016 01:41 AM IST
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Jan 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Rajouri-Poonch in Pathankot on high alert after terrorist attacks

शनिवार तड़के पंजाब के पठानकोट स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा फिदायीन हमले के बाद राजोरी-पुंछ जिलों में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। दोनों सीमावर्ती जिलों के सभी पुलिस थानों व पुलिस चौकियों को हाई अलर्ट पर करने के साथ साथ पुलिस ने अपनी गश्त बढ़ा दी है। हाईवे पर नाके पहले से अधिक सक्रिय कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


इस बात का खुलासा राजोरी-पुंछ रेंज के डीआईजी पुलिस अशोक कुमार अत्री ने किया है। डीआईजी ने बताया कि राजोरी पुंछ जिले सीमांत जिले हैं और यहां अक्सर घुसपैठ के प्रयास होते रहते हैं। पठानकोट में हमले के बाद दोनों जिलों में पुलिस को हाई अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन


सभी पुलिस थानों, पुलिस चौकियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह पहले से अधिक सतर्क रहें। राजोरी पुंछ जिलों के हाईवे पर नाके बढ़ा दिए गए हैं और दोनों जिलों के सभी इंट्री प्वाइंट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं डीआईजी ने बताया कि किसी भी पुलिस थाने, पुलिस चौकी या किसी अन्य सरकारी कार्यालय में यदि कोई व्यक्ति सैन्य वर्दी में हथियार सहित प्रवेश करता है तो उससे कड़ी पूछताछ करने के निर्देश दिए गए हैं। सैन्य वर्दी में हथियार के साथ प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति का पहचान पत्र की कड़ी जांच करने और उससे कड़ी पूछताछ करने के बाद ही उसे प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। इसके इलावा एलओसी से सटे इलाकों में भी पुलिस की एसओजी की गश्त को बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed