फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   rajouri, political, bjp, tour

2024 में भाजपा बहुमत से बनाएगी सरकार : रैना

Sat, 21 Oct 2023 01:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Sat, 21 Oct 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
rajouri, political, bjp, tour
राजोरी के विभिन्न इलाकों का दौरा कर लोगों से की मुलाकात
विज्ञापन

कहा, हर हाल में बहाल होनी चाहिए अमन और शांति

संवाद न्यूज एजेंसी

राजोरी। किसी भी क्षेत्र में विकास व उन्नति के लिए अमन व शांति जरूरी है, क्योकि जहां अमन व शांति नहीं होगी उस क्षेत्र में विकास नहीं हो सकता है। यह बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने शुक्रवार को जिले के संकर, चिंग्स और नारियां आदि गांवोें में आयोजित जनसभाओं में कहीं। साथ ही उन्होंने 2024 में बहुमत के साथ केंद्र में भाजपा सरकार बनने का दावा किया है।

प्रेसवार्ता में उन्होंने इजरायल-हमास युद्ध पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हथियार किसी के सगे नहीं होते है और उनसे किसी का भला नहीं हुआ है। इसलिए हर हाल में विश्व भर में शांति बहाल होनी चाहिए। आज तक किसी भी युद्ध से किसी का भला नहीं हुआ। इसलिए हमें हर कीमत पर शांति रखनी चाहिए। उन्होंने 2024 में भारी बहुमत के साथ केंद्र में भाजपा सरकार बनाने का दावा किया है। कहा कि नौ सालोें में विकास के जो कार्य हुए हैं वो 70 सालों में नहीं हुए थे। जनता जान चुकी है कि नरेंद्र मोदी के सिवा उनके पास कोई विकल्प नहीं है। इस अवसर पर कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस के कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed