फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   rajouri, murder, crime

Rajouri News: नेकां नेता के भाई-भाभी की ढोक में संदिग्ध परिस्थितियों में गला रेत कर हत्या

Wed, 18 Oct 2023 01:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Wed, 18 Oct 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
rajouri, murder, crime
कुछ दिन पहले मवेशियों के साथ गए थे वहां रहने, बक्करवाल परिवार ने फोन से किया सूचित
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे शव
संवाद न्यूज एजेंसी


राजोरी। नेशनल कांफ्रेंस के नेता आयुब पहलवान के भाई-भाभी की कंडी कोटरंका में डोक पर गल रेत कर हत्या कर दी गई है। दंपती की पहचान मोहम्मद आजम और उनकी पत्नी गुलजार बेगम के रूप में हुई है। वह कुछ दिन पहले ही मवेशियों के साथ बगला डोक में रहने के लिए गए थे। वहीं, शवों के कोटरंका पहुंचने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई है।
मंगलवार को एक बक्करवाल परिवार ने फोन से हत्या की जानकारी पहाड़ी नेता एवं नेशनल कांफ्रेंस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष हवलदार व आयुब पहलवान को दी। साथ सूचना के बाद पुलिस तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना हुई और छह घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल कोटरंका पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के हवाले कर दिया गया। इस मौके पर आयुब पहलवान ने भाई-भाभी की निर्मम हत्या के पीछे आतंकी साजिश की संभावना जताई है। उन्होंने कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। आतंकवादी शुरू से उनके परिवार के दुश्मन रहे हैं। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से इस मामले को हल कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


केसरी हिल से कुछ ही दूरी पर है बगला ढोक
कंडी का केसरी हिल क्षेत्र इस घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर है। केसरी हिल इलाके में मई माह में आतंकियों ने हमला कर पांच पैरा कमांडो को शहीद कर दिया था। इसके बाद से आतंकी सुरक्षा बलों के हत्थे नहीं चढ़े हैं। इसके चलते घटना का आतंकी कनेक्शन होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन





स्थानीय लोगों में दहशत
ढोक में दंपती की निर्मम हत्या के बाद कोटरंका कंडी और आसपास के इलाकों में दहशत है। ग्रामीण जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग उठा रहे हैं। स्थानीय सरपंच मनीर मिर्जा ने कहा कि जब तक दंपती के कातिलों का पता नहीं चलता तब तक लोगों में दहशत रहेगी। इसलिए सुरक्षा एजेंसियों को जल्द हत्या की गुत्थी को सुलझाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed