{"_id":"6188369b31ac6008741fb561","slug":"rajouri-jammu-kashmir-sports-rajouri-news-jmu2473701121","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी में ऑल इंडिया टी-20 टूर्नामेंट 18 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी में ऑल इंडिया टी-20 टूर्नामेंट 18 से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जिले के युवाओं में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए डीसी राजेश कुमार शवन ने संबंधित विभाग के अधिकारियों और टी-20 क्रिकेट के आयोजकों के साथ बैठक की। टूर्नामेंट का आयोजन हिल व्यू क्रिकेट क्लब की ओर से जिला प्रशासन राजोेरी के सहयोग से और डीसी की देखरेख में किया जा रहा है। बताया गया कि टूर्नामेंट 18 नवंबर से शुरू होगा और इस आयोजन में जम्मू-कश्मीर के अलावा बाहर की टीमों के भाग लेने की उम्मीद है। विजेता टीम को ट्रॉफी और दो लाख रुपये नकद पुरस्कार मिलेगा। उपविजेता टीम को ट्रॉफी और एक लाख रुपये नकद पुरस्कार मिलेगा। मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द टूर्नामेंट को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
डीसी ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन का आश्वासन दिया। कहा कि जिला प्रशासन विभिन्न खेल गतिविधियों के लिए युवाओं को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और जिले में खेल गतिविधियों के विकास के लिए पर्याप्त बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराया जाएगा।
डीसी ने आयोजकों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि क्रिकेट टूर्नामेंट के सुचारू संचालन के लिए आयोजन स्थल और उसके आसपास सुरक्षा सहित सभी आवश्यक बुनियादी ढांचे और खेल सामग्री और अन्य रसद सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत पिछले तीन महीनों से जिले में सांस्कृतिक कार्यक्रम, ट्रैकिंग और अन्य गतिविधियों जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में गतिविधियों का तीन महीने का कैलेंडर भी जारी किया गया है, जिसमें सीमा मेले शामिल हैं। डीसी ने कहा जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाला टी-20 टूर्नामेंट न केवल युवा खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान करेगा बल्कि उन्हें दोस्त बनाने और एक दूसरे की संस्कृति को समझने में भी मदद करेगा।