फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   rajouri jammu kashmir,inspection,div com

मंडलायुक्त ने नौशेरा के पहाड़ी इलाकों में जानी जनसमस्याएं

विज्ञापन
rajouri jammu kashmir,inspection,div com
राजोरी। मंडलायुक्त जम्मू डॉ. राघव लंगर ने अपने पांच दिवसीय राजोरी-पुंछ के दौरे के अंतिम दिन नौशेरा उपमंडल के नियंत्रण रेखा से सटे पहाड़ी क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों और लोगों से मिलकर समस्याएं जानीं। मंडलायुक्त ने जीरो लाइन पर स्थित वीर बंदेश्वर मंदिर में माथा टेका। शुक्रवार को वह जम्मू लौट गए। डॉ. लंगर को सीमावर्ती प्रखंड किला दरहाल व थांडी कस्सी की जनता ने यहां बंकरों के निर्माण, सड़कों के जीर्णोद्धार, स्कूलों के उन्नयन, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य मूलभूत सुविधाएं न मिलने की समस्याएं बताईं। डिवकॉम ने मौके पर अधिकारियों को जनता की समस्याएं हल करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को इन अग्रिम क्षेत्रों में विकास कार्यों की प्रगति में तेजी लाने और पीआरआई सदस्यों के साथ निकट समन्वय में काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आश्वासन दिया कि लोगों की सभी वास्तविक चिंताओं का समयबद्ध तरीके से निवारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का उनके दरवाजे पर प्रत्यक्ष मूल्यांकन करने के लिए दौरे किए जा रहे हैं, ताकि जनता और पंचायती राज संस्थाओं के परामर्श से योजनाएं और नीतियां तैयार की जा सकें और सरकार की पहल का लाभ अंतिम लाभार्थी तक पहुंचे।
विज्ञापन

मौके पर एडीडीसी पवन परिहार, एडीसी नौशेरा सुखदेव सिंह सम्याल, बीडीओ किला दरहल, मनमीत कुमार, बीडीसी खालिद फिरदौस भी मौजूद रहे। डिवकॉम ने जिला प्रशासन राजोरी की ओर से आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed