{"_id":"56ec59f04f1c1bd3618b47cc","slug":"rain-continue-in-poonch","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश का कहर जारी, कहीं भूस्खलन तो कहीं बाढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश का कहर जारी, कहीं भूस्खलन तो कहीं बाढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
Updated Sat, 19 Mar 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
शिमला बारिश
- फोटो : self
शुक्रवार शाम से लगातार जारी बारिश से भूस्खलन के चलते जम्मू-पुंछ राजमार्ग दो घंटे तक बाधित रहा। इस बीच सैकड़ों वाहन बीच रास्ते में ही फंसे रहे जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
कलाई और धूंधक के पास भूस्खलन हो जाने से शुक्रवार को दो घंटों तक सुरनकोट से पुंछ के बीच सैकड़ों छोटे बडे़ वाहन फंसकर रह गए। इसके चलते यात्रियों और चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
करीब दो घंटे बाद सीमा सड़क संगठन द्वारा मार्ग पर गिरा मलबा हटाए जाने के बाद यातायात बहाल हो पाया। वहीं जिले में शुक्रवार को काफी मात्रा में ओलावृष्टि हुई। इससे किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा, जिससे उनके चेहरे मुरझा गए। दिर भर हुई बारिश से लोगों का बुरा हाल है।
विज्ञापन