{"_id":"20b4a75cb2cfba5656428baf7f77b54c","slug":"poppy-crop-destroyed-by-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने उजाड़ दिया अफीम का खेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने उजाड़ दिया अफीम का खेत
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Sun, 24 May 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को शहर के नगरोटा क्षेत्र में पुलिस ने अफीम की अवैध खेतीबाड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसी क्रम में पुलिस ने अफीम की भारी मात्रा में फसल को नष्ट कर करीब दो किलोग्राम अफीम भी जब्त कर लिया। एसएसपी राजोरी डा. हसीब मुगल के अनुसार नगरोटा के वार्ड नं. 9 में अफीम की अवैध खेतीबाड़ी करने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
डीएसपी आपरेशन इफतकार कुरैशी और एसएचओ राजोरी यशपाल सिंह जम्वाल की अध्यक्षता में विशेष टीम ने स्थानीय निवासी मोहम्मद अल्ताफ की जमीन में छापेमारी की तो पाया कि वहां अफीम की फसल लगी हुई है। पुलिस ने मौके पर ही फसल को नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
अल्ताफ के घर पर छापेमारी कर पुलिस ने करीब 2 किलोग्राम अफीम व करीब आधा किलो अफीम के बीज भी बरामद किए हैं। पुलिस ने अल्ताफ के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे पकड़ने के लिए अभियान छेड़ दिया है।
विज्ञापन