{"_id":"7b2902626a276afa703feb3c3936f4b9","slug":"pills-walked-in-land-dispute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में चलीं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में चलीं गोलियां
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Fri, 03 Apr 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाकोट सब डिवीजन के तहत पड़ने वाले धनवां गांव में बुधवार की देर रात भूमि विवाद को लेकर एक पार्टी के सदस्य ने दूसरी पार्टी पर गोलियां चला दी। इसमें दोनों पार्टियों के चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी मुश्ताक हुसैन और शाहनवाज अहमद के बीच काफी समय से भूमि विवाद चल रहा था। बुधवार को दोनों में एक बार फिर से कहासुनी हुई और बात मारपीट तक पहुंच गई।
विज्ञापन
शाहनवाज और उसके भाई मोहम्मद लतीफ ने मुश्ताक व एक महिला प्रवीण अख्तर पर किसी चीज से हमला कर दिया। इस पर मुश्ताक हुसैन ने अपने बचाव में अपनी 12 बोर बंदूक से शहनवाज और उसके भाई मोहम्मद लतीफ पर गालियां चला दी। जिससे दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
वहीं कुछ अन्य लोगों ने चारों को कालाकोट के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। चारों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
इस संबंध में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
एसएचओ कालाकोट ने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल पर भेज दी गई है। चारों घायलों में से एक भी घायल अपना बयान नहीं दे रहा है। उनका बयान दर्ज कर और क्षेत्र के अन्य लोगों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।