{"_id":"2304fb4d430e3ae76a8b03b0a0940619","slug":"performance-on-water-crisis-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संकट पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संकट पर किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Mon, 19 Jan 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
शहर के धनोर क्षेत्र के लोगों ने रविवार को पीएचई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पीएचई विभाग कर्मचारियों और अधिकारियों को आम जनता की कोई फिक्र ही नहीं है।
विज्ञापन
क्षेत्र के सरपंच चौधरी दरबार ने बताया कि करीब एक महीने से उनके क्षेत्र में पीएचई सप्लाई ठप होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पीएचई सप्लाई को सुचारु बनाने के लिए कई बार विभाग के एक्सईएन को कहा गया, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही दिलाया गया है। मजबूर होकर लोगों को प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ा है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी लियाकत चौधरी ने बताया कि एक माह से सप्लाई ठप होने से लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि घरों में पीने का पानी तो दूर शौचालय जाने के लिए भी पानी नहीं है। इससे जहां एक तरफ महिलाओं को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ स्कूल-कालेज जाने वालेविद्यार्थियों को भी बहुत दिक्कतें पेश आ रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंनेचेतावनी देते हुए कहा कि यदि सोमवार तक सप्लाई को सुचारु नहीं बनाया गया तो लोग उग्र प्रदर्शन करेंगे।