फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Performance on government rations shortage

सरकारी राशन की किल्लत पर प्रदर्शन

Fri, 02 Jan 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Fri, 02 Jan 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
Performance on government rations shortage

सरकारी राशन की भारी किल्लत से जूूझ रहे कालाकोट के धर्मसाल क्षेत्र के निवासियों ने वीरवार को उपभोक्ता मामले एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए जल्द राशन मुहैया करवाने की मांग की।

विज्ञापन


स्थानीय निवासी साहिल ने बताया कि पिछले दो महीनों से क्षेत्र में सरकारी राशन कोटे अनुसार नहीं मिल रहा है। कभी आटा मिलता है तो चावल नहीं। इसके अलावा मिट्टी का तेल भी नहीं मिलता। यहां तक कि बीपीएल परिवारों को भी सरकारी राशन नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


कई बीपीएल परिवारों में तो लोगों के भूखे रहने की नौबत आ रही है। उन्होंने बताया कि बाढ़ पीड़ितों को मुफ्त राशन देने की घोषणा के बाद भी किसी पीड़ित परिवार को अभी तक राशन नहीं मिला है। अभी भी बाढ़ पीड़ित परिवार किसी तरह मजदूरी कर अपना पेट पाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही उन्हें राशन नहीं मिला और बाढ़ पीड़ितों को मुफ्त राशन नहीं दिया गया तो लोग उग्र प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed