{"_id":"57153dd84f1c1b29648b491e","slug":"people-sad-because-cant-go-pok","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीओके नहीं जा सके कई भारतीय, मायूसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीओके नहीं जा सके कई भारतीय, मायूसी
ब्यूरो,अमर उजाला/पुंछ
Updated Tue, 19 Apr 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
पीओके
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर और पीओके के बीच चलने वाली बस सेवा के लिए पाकिस्तान सरकार की ओर से परमिट उपलब्ध न करवाए जाने से एक भी भारतीय पीओके नहीं जा सका।
विज्ञापन
पीओके में रहने वाले अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए कई लोगों ने आवेदन किया था, लेकिन पाक सरकार की ओर से परमिट जारी नहीं किए जाने से उन्हें मायूसी हाथ लगी। लाइन आफ कंट्रोल के दोनों ओर रहने वाले 1ॅ21 लोग सोमवार को राह-ए-मिलन से एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में पहुंचे।
विज्ञापन
चक्का दा बाग में लोग अपने सगे संबंधियों को विदा करने के लिए पहुंचे और नम आंखों से उन्हें विदा किया। पिछले एक माह से पुंछ में अपने रिश्तेदारों के पास रहने के बाद 42 पीओके नागरिक पुंछ -रावलाकोट बस से पीओके वापस लौट गए। एलओसी के उस पार से आई रावलाकोट-पुंछ बस में सवार होकर 79 लोग राह-ए-मिलन पार कर भारतीय क्षेत्र में पहुंचे।
विज्ञापन
इनमें 66 पीओके नागरिक वर्षों बाद अपने रिश्तेदारों से मिलने पहुंचे। बस में 13 भारतीय नागरिक भी थे, जो पीओके में रहने वाले रिश्तेदारों के पास एक माह से रुके थे।