फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   people sad because cant go pok

पीओके नहीं जा सके कई भारतीय, मायूसी

Tue, 19 Apr 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पुंछ
ब्यूरो,अमर उजाला/पुंछ Updated Tue, 19 Apr 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
people sad because cant go pok
पीओके - फोटो : pti

जम्मू-कश्मीर और पीओके के बीच चलने वाली बस सेवा के लिए पाकिस्तान सरकार की ओर से परमिट उपलब्ध न करवाए जाने से एक भी भारतीय पीओके नहीं जा सका।

विज्ञापन


पीओके में रहने वाले अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए कई लोगों ने आवेदन किया था, लेकिन पाक सरकार की ओर से परमिट जारी नहीं किए जाने से उन्हें मायूसी हाथ लगी। लाइन आफ कंट्रोल के दोनों ओर रहने वाले 1ॅ21 लोग सोमवार को राह-ए-मिलन से एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में पहुंचे।
विज्ञापन


चक्का दा बाग में लोग अपने सगे संबंधियों को विदा करने के लिए पहुंचे और नम आंखों से उन्हें विदा किया। पिछले एक माह से पुंछ में अपने रिश्तेदारों के पास रहने के बाद 42 पीओके नागरिक पुंछ -रावलाकोट बस से पीओके वापस लौट गए। एलओसी के उस पार से आई रावलाकोट-पुंछ बस में सवार होकर 79 लोग राह-ए-मिलन पार कर भारतीय क्षेत्र में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें 66 पीओके नागरिक वर्षों बाद अपने रिश्तेदारों से मिलने पहुंचे। बस में 13 भारतीय नागरिक भी थे, जो पीओके में रहने वाले रिश्तेदारों के पास एक माह  से   रुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed