{"_id":"5713e5024f1c1b4b3610fc3b","slug":"people-angry-in-rajouri-on-youth-death-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव को सड़क पर रख घंटों जाम की रोड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव को सड़क पर रख घंटों जाम की रोड
ब्यूरो,अमर उजाला/राजोरी
Updated Mon, 18 Apr 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
माकपा ने राज्यपाल को पत्र लिखकर बढ़ोतरी प्रस्ताव को मंजूरी नहीं देने की मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के करहड़ क्षेत्र के निवासी एक वाहन चालक की राजस्थान में सड़क हादसे में हुई मौत ने नया मोड़ ले लिया है। रविवार की शाम को मृतक के परिवार ने सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन कर हत्या की आशंका जताई। इस बीच शाम को शव मिलने पर एक बार फिर प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर आए और घटना की जांच की मांग करने लगे। एडिशनल डीसी ने परिजनों को दोबारा पोस्टमार्टम कराने का आश्वासन दिया और जांच करने की बात कही।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जिला पंचायत अधिकारी (डीपीओ) मुख्तयार शेख अपने परिवार के साथ राजस्थान स्थित अजमेर शरीफ की जियारत पर गए थे। डीपीओ अपने परिवार सहित ग्रामीण विकास विभाग द्वारा विभागी कार्यों के लिए किराए पर लिए गए एक वाहन को भी साथ ले गए थे। शुक्रवार को राजस्थान में कहीं विभागीय वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
उसमें सवार डीपीओ के परिजन घायल हो गए व वाहन चालक मोहम्मद फारूक पुत्र मोहम्मद वजीर की मौत हो गई। मृतक के परिवार ने सड़क जाम कर फारूक की हत्या होने की आशंका जताते हुए प्रदर्शन किया। मृतक के भाई मुश्ताक व कुछ अन्य परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि डीपीओ ने किसी साजिश के तहत उसकी हत्या करवाई है। महिलाओं सहित सड़क जामकर जमकर नारेबाजी करते हुए उन्होंने मामले की जांच की मांग की।
विज्ञापन
इस बीच शाम को परिजन शव मिलने पर एक बार फिर सड़क पर उतर गए।
मौके पर एडिशनल डीसी मुमताज चौधरी ने प्रदर्शनकारियों को दोबारा पोस्टमार्टम कराने की बात कही और शव को जिला अस्पताल के शव गृह में रख दिया। राजस्थान पुलिस से बातचीत करने के बाद जांच की जाएगी। एडिशन डीसी के आश्वासन के बाद ही प्रदर्शनकारी शांत हुए।