फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Path sanchalan in rajouri

Rajouri News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया पथ संचलन

विज्ञापन
Path sanchalan in rajouri
-भारतवर्ष को एक समाज के रूप में प्रतिष्ठित करना संघ की सोच : अनम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

राजोरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पथ संचलन किया। स्वयंसेवकों का लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम राजोरी में आरएसएस के प्रांत बोदक प्रमुख अनम जी ने कहा कि भारत को हजार वर्षों के संघर्ष के बाद स्वाधीनता मिली है। इस स्वतंत्रता का उद्देश्य चिर-पुरातन राष्ट्र को पुन: वैभवशाली बनाना है।

उन्होंने कहा कि पूरे भारतवर्ष को एक समाज के रूप में प्रतिष्ठित करना संघ की सोच है। इसी के लिए नित्य साधना कर रहा है। प्रत्येक समाज, राष्ट्र और जन समूह को इतिहास ठीक प्रकार से समझना चाहिए। जो समाज या राष्ट्र अपने इतिहास की गलतियों से सीख नहीं लेता, उसका अस्तित्व समाप्त हो जाता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने इतिहास की गलतियां दोबारा न हों, इसलिए संघ की स्थापना की थी। पथ संचलन ओल्ड बस स्टैंड, मुख्य बाजार, मंडी, पांजा, सलानी से होते हुए जवाहर नगर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आरएसएस के जिला प्रधान नवल गुप्ता, राजोरी-पुंछ प्रधान हरदेव वर्मा, भाजपा राज्य सचिव विबोध गुप्ता, करण ठाकुर, राजा रत्न, साहिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed