फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   one militant killed on LoC in keri Rajouri

पाकिस्तान की और से बैट हमला भारतीय सेना ने किया नाकाम - एक आतंकवादी को घुसपैठ करते किया ढेर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
one militant killed on LoC in keri Rajouri
संवाद न्यूज़ एजेंसी  राजौरी.  सीमा पार से आतंकवादियों को भारतीय क्षेत्र में भेजने और खून खराबा करने की नापाक हरकतों से पाकिस्तान भाग नहीं आ रहा है. इसका सबूत बुधवार को सुबह उस समय मिला जब राजौरी के केरी सेक्टर से पाकिस्तानी सेना ने बैट हमला करने और आतंकवादियों को इस और भेजने की नाकाम कोशिश की।  जानकारी के अनुसार केरी  क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 6 बजे भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने एलओसी पर कुछ हलचल देखी. बताया जा रहा है कि जम्मू कश्मीर पुलिस कि ख़ुफ़िया एजेंसी को पहले से ही इनपुट थी कि पाक सेना बैट हमला करने कि फ़िराक़ मे है.  पुलिस ने सेना के साथ पहले से ही जानकारी साझा कर रखी थी और इस लिए सेना ने पहले से ही अपनी गश्त तेज़ कर दी थी. वहीँ गश्त पर मौजूद भारतीय सेना के जवानों ने देखा कि पाकिस्तान की ओर से बैट हमले में शामिल 4 से 6 के बीच खूंखार आतंकवादीयों का एक ग्रुप  400 मीटर तक भारतीय क्षेत्र में घुस आया है . इससे पहले कि पाकिस्तान की बैट टीम में शामिल आतंकवादी भारतीय सेना के जवानों को नुकसान पहुंचाते और आतंकवादियों को भारतीय क्षेत्र में घुसने में सफल हो पाते,  भारतीय सेना के जवान ने उनपर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी और इस गोलाबारी मे एक आतंकवादी को ढेर कर दिया।  वहीँ गोलाबारी के चलते अन्य आतंकवादी वापिस भागने मे सफल हो गए.  वहीँ भारतीय सेना ने तलाशी के दौरान वहां से दो एक मैगज़ीन के साथ एक एके -47 राइफल बरामद की है।  वहीँ सेना की और से पुरे क्ष्त्र मे तलाशी अभियान जारी है। बता दें कि करीब 2 हफ्ते पहले यानी के 15 जून की रात को भी पाकिस्तानी सेना ने इसी केरी क्षेत्र में बैट  हमला करने व आतंकवादियों को घुसपैठ कराने की नाकाम कोशिश की थी. उस रात भी भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देते हुए आतंकवादियों के ग्रुप को खदेड़ कर वापस भेज दिया था. तब से ही पाकिस्तान की आशंका को भांपते हुए भारतीय सेना ने उक्त पूरे क्षेत्र में पैनी नजर बना रखी है 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed