फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Officers should make every effort to promote tourism

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास करें अधिकारी

विज्ञापन
Officers should make every effort to promote tourism
राजोेरी जिला विकास आयुक्त राजेश के शवन ने कालाकोट क्षेत्र का दौरा किया कर सार्वजनिक आउटरीच शिविर के दौरान उठाए गए मुद्दों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने जनता दरबार के दौरान स्थानीय लोगों के मुद्दों पर की गई कार्रवाई के बारे में संबंधित अधिकारियों से एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी। उन्होंने कालाकोट क्षेत्र में पर्यटक क्षमता के कुछ स्थलों का दौरा भी किया। अधिकारियों से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास करने को कहा।
विज्ञापन

केसर गल्ला में डीडीसी ने डीएफओ और एडी टूरिज्म को निर्देश दिया कि वह क्षेत्र में पर्यटन स्थलों के विकास के लिए व्यापक इको-टूरिज्म योजना तैयार करें।उन्होंने पर्यटन से संबंधित अधिकारी को केसर गल्ला में सभी पर्यटन परिसंपत्तियों को कार्यात्मक बनाने के लिए कहा। मोगला में कोयला खदानों में पहुंचे आयुक्त ने लोगों से बाताचीत की। श्रमिकों ने कई मुद्दों को डीडीसी के सामने रखा। उन्होंने स्थानीय लोगों से स्थानीय लोगों के लिए अधिक रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए क्षेत्र में कोयला उत्पादन बढ़ाने के लिए किए जाने वाले उपायों के बारे में चर्चा की। शाम को शवन ने तत्तापानी में गर्म पानी के झरने का दौरा किया, जहां स्थानीय लोगों ने एक सेनिटरी कॉम्प्लेक्स के निर्माण की मांग की। डीडीसी ने पर्यटन विभाग से संबंधित अधिकारी से इलाके के समुचित विकास के लिए सभी संभव उपाय करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed