फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Mission Admission

21 अगस्त को बाबा गुलाम शाह बादशाश यूनिवर्सिटी में कई विषयों में होगा एंट्रेंस

विज्ञापन
Mission Admission
राजोरी। बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय (बीजीएसबी विवि) एमएससी सहित पांच पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित करेगा। एमएससी जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भौतिक विज्ञान, गणित और पर्यावरण विज्ञान विषय में प्रवेश के लिए 21 अगस्त को परीक्षा होगी।
विज्ञापन

उपकुलपति प्रोफेसर अकबर मसूद ने कहा कि आवेदकों की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय ने दो केंद्र बनाए हैं। एक कश्मीर विश्वविद्यालय श्रीनगर में, और दूसरा बीजीएसबी विवि परिसर राजोेरी में। कश्मीर संभाग के आवेदकों को कश्मीर विश्वविद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र में उपस्थित होना होगा। जबकि, शेष उम्मीदवारों को बीजीएसबी विवि परिसर राजोेरी में बनाए गए परीक्षा केंद्र में उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन

उपकुलपति ने बताया कि एक प्रावधान किया गया है कि यदि कोई उम्मीदवार अधिसूचित केंद्र के अलावा किसी विशिष्ट केंद्र में उपस्थित होना चाहता है तो आवेदक को संबंधित विभागाध्यक्ष को दो दिन पहले सूचित करना होगा। मुफ्त परिवहन सुविधा प्रदान की जाएगी। बीजीएसबी विवि परिसर में यू टर्न से पीर पंजाल होटल के सामने विश्वविद्यालय परिसर में बने परीक्षा केंद्र में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए मुफ्त वाहन उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोफेसर अकबर ने आगे बताया कि परीक्षा में अधिक पारदर्शिता लाने के लिए विश्वविद्यालय ने उम्मीदवारों को प्रश्न पुस्तिका वापस करने का निर्णय लिया है। प्रत्येक पाठ्यक्रम की कुंजी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। इसके अलावा आवेदक 23 अगस्त को तीन बजे तक सकारात्मक रूप से संबंधित विषय एचओडी की ईमेल आईडी पर वैध दस्तावेज साक्ष्य के साथ अपलोड की गई कुंजी की सत्यता पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं कि प्रवेश परीक्षा के आयोजन के दौरान सभी अनिवार्य रूप से मास्क पहनें और दिशा-निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed