फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Lashkar terrorist Qasim, alias Suleman, was involved in the Jaglanu bridge IED blast case.

Rajouri News: जगलानू पुल आईईडी ब्लास्ट मामले में शामिल था लश्कर आतंकी कासिम उर्फ सुलेमान

विज्ञापन
Lashkar terrorist Qasim, alias Suleman, was involved in the Jaglanu bridge IED blast case.
राजोरी पुलिस ने तीन स्थानीय समेत चार आतंकियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। थाना कंडी क्षेत्र में जगलानू पुल के नीचे 19 अप्रैल 2022 को हुए आईईडी ब्लास्ट के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। इस विस्फोट में दो मजदूर घायल हुए थे। ब्लास्ट में पाकिस्तान/पीओजेके स्थित हैंडलर मोहम्मद कासिम उर्फ सलमान उर्फ सुलेमान जो प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का सक्रिय सदस्य और नामित आतंकवादी है इसके साथ तीन स्थानीय आतंकी भी शामिल थे।
कंडी थाना पुलिस की ओर से दाखिल की गई चार्जशीट में तीन गिरफ्तार आरोपियों तालिब हुसैन शाह, मोहम्मद सादिक और मोहम्मद शबीर, निवासी दराज, तहसील कोटरंका, जिला राजोरी, के अलावा एक फरार आरोपी मोहम्मद कासिम उर्फ सलमान उर्फ सुलेमान जो पाकिस्तान/पीओजेके से गतिविधियां संचालित कर रहा है, को आरोपी बनाया गया है। आरोपियों के खिलाफ यूएपीए, आईपीसी और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

जांच के दौरान यह सामने आया कि साजिश की शुरुआत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओजेके) स्थित हैंडलर मोहम्मद कासिम उर्फ सलमान उर्फ सुलेमान से हुई, जो प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का सक्रिय सदस्य और नामित आतंकी है। पुलिस के अनुसार, वह एन्क्रिप्टेड संचार एप्लीकेशनों के माध्यम से आरोपी तालिब हुसैन शाह के सीधे संपर्क में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने लंबेरी के जंगलों में ड्रोन के माध्यम से गिराई गई खेपों, जिनमें हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक और नकदी शामिल थी, को प्राप्त किया और उन्हें दराज स्थित ठिकानों तक पहुंचाकर छिपाया। इसके बाद आरोपियों ने जगलानू पुल के नीचे आईईडी विस्फोट को अंजाम देने की साजिश रची, जिसके परिणामस्वरूप दो गैर-स्थानीय मजदूर घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed