फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Jammu Kashmir Information of infiltration on LoC in Rajouri security forces launched search operation

जम्मू कश्मीर: राजोरी में एलओसी पर घुसपैठ की सूचना, सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान

Thu, 02 Feb 2023 10:17 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 02 Feb 2023 10:17 PM IST
सार

एलओसी पर आतंकियों की घुसपैठ की सूचना पर सुरक्षाबलों ने गुरुवार को इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। देर शाम तक तलाशी अभियान जारी रहा।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Information of infiltration on LoC in Rajouri security forces launched search operation
एलओसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संभाग के राजोरी जिले के मंजाकोट सेक्टर में एलओसी पर सटे कोटली कालाबन इलाके के नियंत्रण रेखा (एलओसी) से आतंकियों की घुसपैठ की सूचना पर सुरक्षाबलों ने गुरुवार को इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। देर शाम तक तलाशी अभियान जारी रहा।

विज्ञापन


हालांकि आतंकियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस और सेना ने वीरवार तड़के कोटली के जंगल और आसपास के कुछ हिस्सों में संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू किया। इन हिस्सों का चप्पा-चप्पा खंगाला जा रहा है। सेना के पास सूचना थी कि कुछ आतंकियों ने उस पार से घुसपैठ की कोशिश की है।
विज्ञापन


बीते दिनों सेना की व्हाइट नाइट कोर के जीओसी संदीप जैन ने राजोरी दौरे के दौरान सेना को नियंत्रण रेखा के उस पार हर गतिविधि पर नजर रखने और घुसपैठ के किसी भी प्रयास को विफल करने के कड़े निर्देश दिए हैं। सैन्य सूत्रों के अनुसार सेना नियंत्रण रेखा पर हर समय चौकसी बनाए हुए है। उस पार से होने वाली हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed