फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   inogration

डीएम राजोरी ने आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए कण्ट्रोल रूम स्थापित किये

विज्ञापन
inogration
राजोरी। संभागीय आयुक्त जम्मू के निर्देश के बाद उपायुक्त राजेश कुमार शवन ने प्राकृतिक आपात स्थिति से निपटने के लिए डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम (डीसीआर), डिस्ट्रिक्ट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (डीईओसी) और सब डिस्ट्रिक्ट लेवल कंट्रोल रूम्स का गठन किया है।
विज्ञापन

उक्त कंट्रोल रूम का कार्य बारिश, बिजली चमकना, आंधी, भूस्खलन, बाढ़, बादल फटना, भूकंप, निजी संपत्ति को नुकसान, सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान आदि पर नजर रखना शामिल है। डीएम के अनुसार ये सभी केंद्र चौबीस घंटे काम करेंगे और जिला पुलिस कंट्रोल रूम के संपर्क में रहेंगे। एडीएम सचिन देव सिंह जिले में आपदा प्रबंधन के नोडल अधिकारी होंगे, और डीसीआर और डीईओसी के प्रभारी भी होंगे। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट सुंदरबनी, नौशेरा, कालाकोट, कोटरंका और एसडीएम, थन्नामंडी उप-मंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष के समग्र प्रभारी होंगे और घटनाओं, शिकायतों की निगरानी की तारीख को नोट करने के लिए नियंत्रण कक्ष में लॉग बुक, रजिस्टर बनाए रखेंगे और किसी भी आपदा से संबंधित घटनाओं का समय और स्थान को नोट किया जाएगा। जिले की सभी 13 तहसीलों में संबंधित तहसीलदार नोडल अधिकारी होंगे। इसके अलावा विभिन्न सरकारी विभागों जैसे विभाग फ़ूड सप्लाई विभाग, पीडीडी, पीडब्ल्यूडी, जल शक्ति, पीएमजीएसवाई, स्वास्थ्य आदि प्रत्येक तहसील के लिए एक प्रतिनिधि प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

संबंधित तहसीलदार अपने नाम, फोन नंबर आदि के बारे में व्यापक प्रचार के लिए डीएम कार्यालय को कर्मचारियों का विवरण प्रदान करेंगे।
आदेश में सहायक निदेशक अग्निशमन सेवा को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दमकल वाहनों को तैयार रखने का भी निर्देश दिया गया है। सीएमओ और चिकित्सा अधीक्षक जीएमसी को आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों, पूरी तरह से सुसज्जित एंबुलेंस, जीवन रक्षक दवाओं, उपकरण और अन्य रसद आदि को तैयार रखने के निर्देश दिए गए है। इसका अलावा सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग राजोरी और नौशेरा के एक्सईएन क़ो खतरे वाले क्षेत्रों के पास चेतावनी संकेत बोर्ड स्थापित करने का निर्देश दिया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed