नौशेरा। सेना ने सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सेरी में सोमवार को शारीरिक फिटनेस के महत्व पर व्याख्यान का आयोजित किया। इसका उद्देश्य छात्रों में शारीरिक फिटनेस के महत्व, शारीरिक गतिविधियों को लागू करने, अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने और जीवन की समग्र गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करने के लिए स्वस्थ आहार मापदंडों के बारे में जागरूकता बढ़ाना रहा।
सेना के अधिकारी ने व्याख्यान के दौरान खेलकूद में भाग लेने के लाभों के बारे में बताया। शारीरिक फिटनेस के परिणामस्वरूप निर्वाध कार्डियो पेशी कार्य, मजबूत मांसपेशियां होती हैं, जिसके परिणामस्वरूप बेहतर स्वास्थ्य होता है और रक्तचाप, मधुमेह आदि जैसी कई बीमारियों के जोखिम को रोकता है। कार्यक्रम में 65 छात्रों और 11 कर्मचारियों ने भाग लिया। संवाद