{"_id":"62c3354c4994772cd5619635","slug":"health-rajouri-news-jmu263290336","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी डिग्री कॉलेज मे नशीली दवाओं से दूर रहने के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी डिग्री कॉलेज मे नशीली दवाओं से दूर रहने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन

- फोटो : RAJOURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। डिग्री कॉलेज कोटरांका ने ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी कंडी के सहयोग से प्राचार्य डॉ. राजिंदर सिंह की देखरेख में जीवन चुनें, नशा नहीं, विषय पर संगोष्ठी सह व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसका आयोजन एनएसएस इकाई की तरफ से किया गया।
संगोष्ठी में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मोहम्मद अय्यूब लोन ने अपने व्याख्यान में 26 जून को अंतरराष्ट्रीय नशा दिवस के तथ्यों पर चर्चा की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर और जिले के विशेष संदर्भ में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के बारे में वर्तमान परिदृश्य में प्रस्तुति दी।
बीएमओ डॉ. इकबाल मलिक ने नशीले पदार्थों के विभिन्न रूपों, उनके दुरुपयोग और इस भयावह खतरे से बचने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने मुख्य रूप से युवा पीढ़ी पर और विशेष रूप से कोटरंका के युवाओं पर नशीली दवाओं के प्रभाव पर विस्तार से बताया। साथ ही छात्रों से समाज में सतर्क रहने और नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. राजिंदर सिंह ने कहा कि समाज में इस खतरे के बारे में और विशेष रूप से युवाओं में जागरूकता फैलाने में रोल मॉडल बनें। यह एक संवादात्मक सत्र था जहां छात्रों ने डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों से कई क्रॉस प्रश्न पूछे।