{"_id":"61a512679a7a1443c8609cb9","slug":"health-rajouri-news-jmu2488546180","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा सुरक्षा वल की ओर से स्थापना दिवस पर कार्यक्रंम का आयोजन किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा सुरक्षा वल की ओर से स्थापना दिवस पर कार्यक्रंम का आयोजन किया गया
विज्ञापन

- फोटो : RAJOURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरबनी। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 69 वीं बटालियन की तरफ से सोमवार को स्थापना दिवस पर सीमावर्ती एवं दूरदराज के क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों की सुविधा के लिए हाई स्कूल कालीदेह में चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर का लगाया गया। इसमें सीमावर्ती एवं दूरदराज के क्षेत्र के लोगों को सहायता के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी दी गईं।
सीमा सुरक्षा बल के क्षेत्रीय मुख्यालय की 69 वीं बटालियन की ओर से आयोजित शिविर में सीमा सुरक्षा बल की ओर से दर्जनों गांवों के लोगों का निशुल्क इलाज करने के साथ-साथ दवाइयां भी दी गई। इस मौके पर जिन मरीजों को खून की जरूरत थी उनके लिए रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया, जिसमें बल के जवानों ने रक्तदान किया। इस मौके पर सीमावर्ती क्षेत्र के गरीब लोगों की सहायता कि लिए बल की ओर से बिस्तर रिजाल्टियां आदि वितरित की गई। ताकि सर्दी में दूर दराज के लोग बिस्तरों का इस्तेमाल कर सर्दी से बचाव कर सकें।
इस मौके पर सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने सीमावर्ती एवं दूरदराज के लोगों से कहा कि सीमावर्ती एवं दूरदराज के क्षेत्र के लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए बल की ओर से जो सहायता बन पाएगी की जाएगी। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में सुविधाओं के अभाव के कारण लोगों को सड़कों आदि जैसी मूलभूत सुविधाओं की दरकार होती है, जिसके सीमा सुरक्षा बल सेना तथा सिविल प्रशासन सभी मिलकर काम कर रहे हैं। ताकि सीमा के साथ आखिरी घर तक सुविधाएं पहुंच सकें।