{"_id":"f9384a2c3a4753b2dbb1ba56ed92452f","slug":"fire-in-house-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्चे मकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्चे मकान में लगी आग
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Thu, 04 Feb 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थन्नामंडी तहसील स्थित बगला राजधानी क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से चार पशुओं की झुलसने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जावेद अहमद मुगल मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात को अपने कच्चे मकान व उसके साथ सटे पशुशाला से थोड़ी दूरी पर ही अपने पक्के मकान में था।
आधी रात को उसने कच्चे मकान से धुंआ निकलता देखा। तत्काल परिवार के लोग वहां पहुंचे तो देखा कि पशुशाला व कच्चा मकान धूं-धूं कर जल रहा है।
जब तक आग पर काबू पाया जाता, आग पशु शाला में चार पशुओं सहित अन्य मुर्गे मुर्गियों को अपनी चपेट में ले चुकी थी। इस हादसे में चार पशुओं सहित भारी संख्या में मुर्गे मुर्गियों की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं कच्चे मकान में रखा घास, लकड़ व अन्य सामान भी जलकर राख का ढेर बन गया। जब तक आग पर काबू पाया जाता सब कुछ जल कर राख हो चुका था। वहीं पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसका पिछले कुछ समय से कुछ लोगों के साथ भूमि विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
उन्होंने उसकी पशुशाला और मकान को आग लगाई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ ने बताया कि अभी तक पुलिस ने खुला पर्चा ही लगाया है। छानबीन के दौरान यदि किसी का नाम सामने आया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।