{"_id":"66a991a1fefd3066a5054e96","slug":"fifteen-bike-impound-rajouri-news-c-272-1-raj1001-102549-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: चोर गिरोह का भंडाफोड़, 25 लाख की 15 मोटरसाइकिल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: चोर गिरोह का भंडाफोड़, 25 लाख की 15 मोटरसाइकिल बरामद
Wed, 31 Jul 2024 06:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Wed, 31 Jul 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
चोरी के दो मामले सुलझाए, छह लाख की कीमत का सोना और इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोेरी। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने राजोेरी जिले में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर आरोपियों के कब्जे से 15 मोटरसाइकिल बरामद कीं। पुलिस ने बताया कि 16 अप्रैल को धनौर निवासी व्यक्ति ने पुलिस स्टेशन राजोरी में घर के बाहर से बाइक चोरी की शिकायत दी थी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस दौरान कई संदिग्धों को पकड़ा गया और सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण की सहायता से शौकत अहमद निवासी कुंडर धान तहसील चसाना जिला रियासी को हिरासत में लिया गया। बाद में उससे पूछताछ की गई, जिसके दौरान उसने मोटरसाइकिल चोरी की बात कबूल ली।
उसके खुलासे पर उसके अन्य साथियों अफ्तार हुसैन निवासी कालाकोट, मुदासिर मीर निवासी शर तहसील माहौर, जिला रियासी और जफर हुसैन निवासी कोट धारा तहसील राजोेरी को गिरफ्तार किया गया। इन गिरफ्तारियों के साथ 25 लाख रुपये की 15 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस टीम दो और चोरी की वारदातों को भी सुलझाने में सफलता मिली। दोनों चोरियों की जांच के दौरान तीन चोर गिरफ्तार किए गए, जिनके नाम शरन शर्मा उर्फ सनी निवासी राजोेरी, अनिल सिंह निवासी रनसू और नदीम खान निवासी नेरोजल साज को गिरफ्तार किया है। तीनों से पूछताछ में करीब 6 लाख रुपये का सोना और इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद हुआ।