{"_id":"6a8b5b5960cba466650a0d21","slug":"expansion-of-healthcare-facilities-for-ex-servicemen-in-rajouri-rajouri-news-c-272-1-raj1001-107988-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: राजोेरी में पूर्व सैनिकों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: राजोेरी में पूर्व सैनिकों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार
विज्ञापन
ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक में अपग्रेडेड क्लीनिकल लेबोरेटरी शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोेरी। पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में भारतीय सेना ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एक्स सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम (ईसीएचएस) पॉलीक्लिनिक राजोेरी में अपग्रेडेड क्लीनिकल लेबोरेटरी का उद्घाटन किया। इस दौरान सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नवनिर्मित/उन्नत प्रयोगशाला को समर्पित किया तथा अत्याधुनिक फुल्ली ऑटोमेटेड बायोकेमिस्ट्री एनालायजर का भी शुभारंभ किया।
यह अत्याधुनिक प्रयोगशाला 150 जनरल अस्पताल के तत्वावधान में संचालित होगी। नई बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन के माध्यम से अब पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के लिए विभिन्न प्रकार की जैव-रासायनिक जांच अधिक सटीकता, विश्वसनीयता और दक्षता के साथ की जा सकेंगी। इससे जांच रिपोर्ट तैयार होने में लगने वाला समय भी काफी कम होगा।
नई सुविधा के शुरू होने से राजोेरी और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले पूर्व सैनिकों तथा उनके परिवारों को अपने घर के नजदीक ही बेहतर डायग्नोस्टिक सेवाएं मिल सकेंगी। इससे उन्हें दूर स्थित स्वास्थ्य केंद्रों तक जाने की आवश्यकता कम होगी और अनावश्यक रेफरल की संख्या में भी कमी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
अत्याधुनिक जांच सुविधाओं के कारण चिकित्सकों को मरीजों की स्थिति का तेजी से आकलन करने, समय पर उपचार संबंधी निर्णय लेने और उपचार की निरंतरता बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।
भारतीय सेना की इस पहल को पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य, सम्मान एवं कल्याण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है। आधुनिक चिकित्सा एवं डायग्नोस्टिक सुविधाओं को मजबूत करते हुए सेना ने उन पूर्व सैनिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है, जिन्होंने राष्ट्र की सेवा में अपना योगदान दिया है।