फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Emphasis on the role of women in education and nation building

Rajouri News: सीईओ ने शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर दिया जोर

Sun, 09 Mar 2025 02:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Sun, 09 Mar 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on the role of women in education and nation building
राजोेरी। राजोेरी जिले के विभिन्न स्कूलों में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इसमें समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानने के उद्देश्य से कई जीवंत गतिविधियां आयोजित की गईं। इस अवसर पर सीईओ राजोेरी इकबाल हुसैन ने जिले भर की महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। जिला प्रशासन ने स्कूल शिक्षा विभाग की कई महिला कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और विभिन्न स्तरों पर अनुकरणीय समर्पण के लिए सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में अत्तिया शाहीन, प्रिंसिपल दरहाल, रुक्साना कौसर, एचओडी डाइट, सोफिया शाहीन, एचओडी डाइट, सुमित सूदन लेक्चरर चिंगस, सुनैना हामिद, शिक्षिका एमएस खेओरा और सोनिया शिक्षिका एचएस सावनी शामिल थीं। जिले के विभिन्न स्कूलों ने इस अवसर को मनाने के लिए वाद-विवाद, निबंध प्रतियोगिता, सांस्कृतिक प्रदर्शन और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed