फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   education

वेबिनार में शिक्षा प्रणाली के विभिन्न पहलुओं पर हुई चर्चा

विज्ञापन
education
राजोरी। मीडिया सेल बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, भारत की शिक्षा प्रणाली को बदलना विषय पर एक राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार का आयोजन भारत की संपूर्ण शिक्षा प्रणाली के लिए इसके विभिन्न पहलुओं, परिवर्तनों और सिफारिशों की गहन जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से था।
विज्ञापन

बीजीएसबी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अकबर मसूद ने कहा कि नई शिक्षा नीति जो पिछली शिक्षा नीति (एनपीई, 1986) के लगभग तीन दशकों (34 वर्ष) के बाद आई है। देश की शिक्षा प्रणाली को बदलने में बेहतर साबित होगी। प्रोफेसर अकबर ने उल्लेख किया कि एनईपी 2020 का उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाली समान और समावेशी शिक्षा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि यह सभी की शिक्षा के लिए दिशा-निर्देश प्रदान करता है, ताकि सभी, अपनी विविध सीखने की जरूरतों और पृष्ठभूमि की परवाह किए बिना, पूर्ण मानव क्षमता को विकसित करने और महसूस करने में सफल हो सकें।
विज्ञापन

कुलपति प्रताप विश्वविद्यालय जयपुर प्रोफेसर अभय कुमार मुख्य वक्ता थे। जिन्होंने अपने संबोधन में एनईपी 2020 के संदर्भ में विषय के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला और कहा कि एनईपी 2020 की वास्तविक भावना को साकार करने के लिए पाठ्यक्रम और शिक्षाशास्त्र सहित कई आयामों में हस्तक्षेप की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि एनईपी-2020 का प्रस्ताव है कि शिक्षा क्षेत्र के सभी पहलुओं में सुधार, इसके विनियमन और शासन सहित एक नई प्रणाली का निर्माण करना। विश्वविद्यालय के मीडिया सलाहकार डा. दानिश इकबाल रैना ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया और वेबिनार की थीम पेश की। वेबिनार में विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों और अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed