{"_id":"6a8b5aee6054940d710b02c4","slug":"rajouri-emerged-victorious-in-the-under-19-boys-finals-rajouri-news-c-272-1-raj1001-107991-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: राजोेरी ने अंडर-19 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबलों में मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: राजोेरी ने अंडर-19 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबलों में मारी बाजी
विज्ञापन
राजोरी में अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग की इंटर-जोनल जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोेरी। युवा सेवा एवं खेल निदेशालय द्वारा आयोजित अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग की इंटर-जोनल जिला स्तरीय प्रतियोगिता में रविवार को अंडर-19 बालक वर्ग के खो-खो, कबड्डी और वॉलीबॉल के फाइनल मुकाबले सफलतापूर्वक संपन्न हुए।
खो-खो में राजोेरी ने रोमांचक मुकाबले में डंडेसर को चार अंकों के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया। राजोेरी के अमित बग्याल को प्लेयर ऑफ द मैच, जबकि अशोक सिंह को पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
कबड्डी के फाइनल में राजोेरी ने कोटरंका को 21 अंकों के बड़े अंतर से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। अनवर उल हक को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच तथा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का सम्मान दिया गया।
विज्ञापन
वहीं वॉलीबॉल में मंजाकोट ने कालाकोट को 3-0 से हराकर शानदार अंदाज में खिताब पर कब्जा किया। सोफियान शबीर को प्लेयर ऑफ द मैच, जबकि पंकज सिंह को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। दिनभर चले मुकाबलों में जिला राजोेरी की उभरती खेल प्रतिभाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता ने युवा खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच प्रदान करने, समान अवसर उपलब्ध कराने तथा उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए युवा सेवा एवं खेल निदेशालय की प्रतिबद्धता को भी दर्शाया।
युवा सेवा एवं खेल विभाग की आयुक्त सचिव डॉ शाहिद इकबाल चौधरी और महानिदेशक युवा सेवा एवं खेल अनुराधा गुप्ता ने जमीनी स्तर पर खेलों को मजबूत करने और युवाओं की खेलों में भागीदारी बढ़ाने पर दिया जा रहा जोर क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों के लिए निरंतर प्रेरणादायी बना हुआ है।
युवा सेवा एवं खेल विभाग के जिला अधिकारी वली मोहम्मद के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में अनुशासन, निष्पक्ष खेल, पारदर्शिता और समान अवसर पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि प्रत्येक प्रतिभागी को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का उचित मंच मिल सके।
बालिका कबड्डी और खो-खो आज
इंटर-जोनल जिला स्तरीय प्रतियोगिता का रोमांच अभी समाप्त नहीं हुआ है। अंडर-19 लड़कियों की कबड्डी, खो-खो और वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं सोमवार से शुरू होंगी। ऐसे में जिला राजोेरी का खेल मैदान एक बार फिर युवा खिलाड़ियों के उत्साह, जोश, दृढ़ संकल्प और प्रतिभा से गुलजार होने के लिए तैयार है।