{"_id":"6213dfa64f368f11f805eacf","slug":"education-rajouri-news-jmu2543056115","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी मे स्कूल खुले, लौटी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी मे स्कूल खुले, लौटी रौनक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। करीब दो साल बाद खुले मिडिल व प्राइमरी स्कूलों में सोमवार को रौनक लौट आई है। पहले दिन कोविड प्रोटोकॉल के तहत विद्यालयों में कक्षाओं का संचालन किया गया। कोरोना संक्रमण की वजह से सभी विद्यालय भौतिक कक्षा संचालन के लिए बंद कर दिए गए थे। विद्यालयों में ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई कराई जा रही थी।
कोरोना की संक्रमण गति मंद होने के बाद सरकार ने 14 फ़रवरी से कक्षा नौ से 12 व उच्च शिक्षण संस्थानों में भौतिक कक्षाओं के संचालन का निर्देश दिया था, जबकि कक्षा 8 से नीचे के स्कूल सोमवार से खुले हैं। सरकारी निर्देश के बाद जिले के विभिन्न मिडिल और प्राइमरी स्कूलों में सोमवार को कक्षाएं शुरू हुईं। स्कूलों में गेट पर विद्यार्थियों के तापमान मापे गए। साथ ही सैनिटाइजर से हाथों को विसंक्रमित कराते हुए प्रवेश दिया गया। राजोरी शहर व आसपास के सभी स्कूलों में छात्र-छात्राओं को मास्क के साथ प्रवेश दिया गया। वही कक्षाओं के भीतर भी बच्चों को सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करने के साथ साथ दूर-दूर बिठाया गया था ताकि संक्रमण की किसी भी संभावना खत्म कर दिया जाए।
जवाहर नगर स्थित हैप्पी होम स्कूल की प्रिंसिपल नीलू बख्शी ने बताया कि सोमवार को पहले दिन सभी बच्चों तो स्कूल मे हाजिर नहीं हुए, लेकिन जो बच्चे स्कूल पहुंचे हैं। उनमें खुशी देखी गई है और ऐसा लगता है कि आने वाले दिनों में सभी बच्चे स्कूल में आना शुरू कर देंगे और वह ऑफलाइन कक्षाओं में सही तरह से पढ़ाई कर पाएंगे।